मधुबनी, अप्रैल 6 -- घोघरडीहा, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग की योजनाओं का अंदाज निराला है। पहले वाद्ययंत्र भेज दिया अब उसे बजाने वाले को ढूंढ रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल है घोघरडीहा प्रखंड के स्कूलों का है। जहां लाखों रुपये खर्च कर संगीत वाद्य यंत्र तो पहुंचा दिया गया, लेकिन उन्हें सिखाने वाला एक भी संगीत शिक्षक स्कूलों में मौजूद नहीं है। प्रखंड क्षेत्र में कुल 153 विद्यालय हैं। इनमें से 19 उच्च विद्यालय, 49 मध्य विद्यालय और 85 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। मध्य और प्रथमिक विद्यालयों की संख्या 134 है। सभी विद्यालयों को हारमोनियम,तबला,ढोलक, की बोर्ड और लाउडस्पीकर जैसे वाद्ययंत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। योजना का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही संगीत शिक्षा से जोड़ना और उनकी रचनात्मक क्षमता का विकास करना है। जमीनी हकीकत यह है कि घोघरडीहा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.