जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- करीम सिटी कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव सतरंग का दूसरा दिन सुर और ताल के नाम रहा। कॉलेज की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था स्पार्क के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं की संगीत प्रतिभा को शानदार मंच प्रदान किया। दिन की शुरुआत दोपहर 12 बजे बैटल सिम्फनी के प्रारंभिक दौर से हुई, जिसका संचालन अनुषा दास ने किया। प्रतियोगिता में बॉलीवुड सोलो, बॉलीवुड युगल और वेस्टर्न सोलो जैसी आधुनिक श्रेणियों में प्रतिभागियों ने जादुई आवाज और समकालीन गायन शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन आधुनिक प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य पंकज झा, जितेश सहाय और डॉ. साकेत कुमार द्वारा किया गया। दोपहर के दूसरे सत्र में कार्यक्रम का मिजाज बदला और सुर संगत के माध्यम से पारंपरिक संगीत की मधुर धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.