बेगुसराय, मई 10 -- बीहट। प्राचीन कलाकेन्द्र चंढ़ीगढ़ से संबद्ध मिथिलाचंल संगीत महाविद्यालय में परीक्षा सत्र 2025-26 की संगीत की प्रायोगिक परीक्षा में रविवार को 300 परीक्षार्थी शामिल हुए। संस्कार भवन में परीक्षा हुई। केन्द्रधीक्षक अशोक कुमार पासवान ने बताया कि बीहट के इस संगीत महाविद्यालय में प्रेप वन से लेकर विशारद तक की गायन, वादन, नृत्य एवं चित्रकला का प्रशिक्षण दिया जाता है। मौके पर कृष्णमेहन गिरि, चन्द्रशेखर कुमार, अमर ज्योति, नरेश कुमार, डा. कुंदन कुमार, अमरेश कुमार, सनोज शर्मा, निशु कुमारी समेत अन्य ने परीक्षा संचालन में महती भूमिका निभायी।(नि.सं.) यह भी पढ़ें- संगीत की प्रायोगिक परीक्षा में 300 हुए शामिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...