रांची, मार्च 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा में आयोजित वार्षिक संगीत उत्सव, नाद -26, का समापन मंगलवार को हुआ। इसका आयोजन संस्थान के संगीत क्लब ध्वनि की ओर से किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति- षडज के अंतर्गत हरजैयां, पिंक पोनी क्लब, ओरेगानो अफेयर्स, अकापेला, साज, कर्ली टेल्स और नेक्सटोन जैसे समूहों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कव्वाली और वाद्य संगीत की प्रस्तुतियां भी शामिल थीं। संगीत प्रतियोगिताएं इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहीं, जिनमें गायन और वादन दोनों श्रेणियां शामिल थीं। इनमें अलंकार (भारतीय शैली एकल गायन), यूफनी (पश्चिमी शैली एकल गायन) और रागेश्री (शास्त्रीय गायन) प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वाद्य संगीत ...