संगीत की धुन पर जानकी प्रकाट्योत्सव की सजाई झांकी
वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। वैशाख शुक्ल की नवमी पर माता सीता का प्रकाट्योत्सव शनिवार को चौखंभा स्थित भारतेंदु भवन में मनाया गया। मैथिल समाज उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित समारोह में मिथिला की संस्कृति के अनुसार विविध कार्यक्रम हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत वृष्टि चक्रवर्ती के संयोजन में हुई। कलाकारों ने प्रकाट्योत्सव की झांकी संगीत की धुन पर सजाई। माता जानकी की बाल्यावस्था से लेकर विवाह तक के प्रसंगों को नृत्यमय मुद्राओं से अभिव्यक्त किया। चौदह वर्ष का वनवास, रावण वध और उसके बाद अयोध्या आगमन के प्रसंग भी नृत्य में जीवंत हुए। संध्या को हुए इस आयोजन में श्रीराम सीता के अयोध्या आगमन के प्रसंग के दौरान भारतेंदु भवन को सैकड़ों दीपों से जगमग किया गया। यह भी पढ़ें- मां जानकी का जन्म मिथिला के लिए सौभाग्य इस अवसर पर समाजसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.