अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। वार्ष्णेय युवा संगठन ने आगरा रोड स्थित फार्म में फागोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस क्रम में संगीतमय कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया। संगठन के सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि फागोत्सव कार्यक्रम में जहां एक ओर संगठन के चेयरमेन नितिन कुमार घुटी, संगठन के संस्थापक विष्णु ने वार्ष्णेय ने शुभारंभ किया। वहीं दूसरी ओर संगठन के सलाहकार आकाशदीप वार्ष्णेय एड., अध्यक्ष धनंजय ज्वैलर्स, महामंत्री रोहित पीतल, कोषाध्यक्ष गौरांग वार्ष्णेय ने अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर एवं गुलाल लगाकर रंग महोत्सव को आगे बढ़ाया। वार्ष्णेय युवा संगठन से जुड़ी महिलाओं ने भी होली की एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियां दी। ...