मऊ, जून 23 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के कस्बा में संचालित पंडित ठाकुर दयाल स्मारक पंडित गिरिजा शंकर संगीत महाविद्यालय के प्रांगण में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा संचालित 15 दिवसीय संगीत कार्यशाला का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह की शुरुआत भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता व संस्कार भारती काशी प्रांत कोषाध्यक्ष नंदकिशोर थरड द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात प्रशिक्षुओं द्वारा वीणा वादिनी वर दे सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई। आदर्श राजभर और पुष्पराज सिंह के द्वारा तीन ताल में स्वतंत्र तबला वादन में थिरकती हुई उंगलियों ने लोगों को आकर्षित कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। यह भी पढ़ें- संगीत, नृत्य और ...