देवघर, जून 22 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के बरमसिया गांधी नगर अवस्थित किराए के कमरे में संगीता देवी की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतका की मां मंजू देवी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में संगीता के दूसरे पति शहादत शेख को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के साथ घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों की भी गहन जांच कर रही है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए देवघर सहित संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी है。 यह भी पढ़ें- दूसरे पति ने पत्नी के गले में चाकू गोद की हत्याहत्या की धमकी एक दिन पहले श...