उन्नाव, अप्रैल 5 -- उन्नाव। साकेत धाम में रामलीला कमेटी की ओर से रामोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें संगीतमय हनुमान चालीस पाठ, गंगा आरती सहित कार्यक्रम हुए। हालांकि बारिश के कारण कार्यक्रम को बीच में ही स्थगित करना पड़ा। रामोत्सव का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष संजय राठी व अन्य पदाधिकारियों ने हवन पूजन कर किया। जिसके बाद गंगा आरती व हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ। दूसरी तरफ आयोजित भंडारे में भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। सुंदरकांड पाठ के दौरान खराब मौसम के कारण कार्यक्रम को बीच में ही स्थगित करना पड़ा। संस्था के महामंत्री प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक चंद्र प्रकाश अवस्थी, विमल द्विवेदी, उमानिवास बाजपेई, मनीष सिंह सेंगर, विशाल सिंह, मुन्ना सिंह अवधूत, हरिओम सिंह, विनोद, योगेंद्र, ...