संगीतमय हनुमान चालीसा का आयोजन किया
पीलीभीत, मई 21 -- बीसलपुर। तीसरे बड़े मंगलवार के पर अखिल भारत हिंदू महासभा की नगर टीम ने बालाजी मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ भगवान हनुमान के पूजन-अर्चन से की गई। इसके पश्चात संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ प्रस्तुत किया गया, जिसमें हरमोनियम, ढोलक और अन्य वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। भक्ति गीतों और चालीसा की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। देर रात्रि तक चले आयोजन में नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, दीपक मौर्य, प्रतीक ठाकरे, अनूप शर्मा, सियाराम, रामकृष्ण दास, संजय शर्मा, मेवाराम (हरमोनियम), गंगवार मास्टर और ओमप्रकाश (बाजा मास्टर) सहित अनेक गणमान्य रहे। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.