आगरा, अप्रैल 1 -- हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बोदला रोड श्याम नगर निकट मारुति एस्टेट स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर गुरुवार को संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ होगा। अधिवक्ता विष्णु सक्सेना ने बताया कि दो अप्रैल को शाम चार बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ, झांकियां, फूल बंगला और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने भक्तों से आयोजन का लाभ उठाने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...