वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने शनिवार को मिंट हाउस (नदेसर) पर आयोजित संगीतमय सुंदर कांड के आयोजन में हिस्सा लिया। साहित्यकार डॉ. दयानिधि मिश्र, डॉ. इंदीवर पांडेय, प्रो. सुरेन्द्र प्रताप, डॉ. रामसुधार सिंह ने उन्हें पुस्तक भेंट की। इस दौरान लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के साथ आगे बढने वाला समाज ही राष्ट्र को समृद्ध कर सकता है। एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकार मटुक सिंह, हरिनाथ सिंह, मनीष सिंह, महेन्द्र यादव (रुदौली) आदि ने मानस की पंक्तियों से लोगों को विभोर कर दिया। कलाकारों ने कजरी की भी प्रस्तुति की। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के अलावा विद्यासागर राय, मधुकर पांडेय, सुरेश सिंह, डॉ. हरेन्द्र राय, नागेश सिंह, अनिल सिंह, प्रभात मिंटू, ...