आजमगढ़, जून 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। हर्रा की चुंगी स्थित हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगल के अवसर पर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव की तरफ से संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ समापन के बाद भंडारा हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि बड़े मंगल के इस पावन पर्व पर प्रभु हनुमानजी के चरणों में सेवा करने का सौभाग्य मिला है। इस मौके पर पूर्व एमएलसी कमला यादव, ब्लॉक प्रमुख कैलाश यादव, ब्लॉक प्रमुख अजीत यादव, ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव, हरिशचंद्र यादव, रामनयन यादव, रामकुंवर यादव महाप्रधान, प्रबंधक लालजी यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन यह भी पढ़ें- बड़ा मंगलवार पर हुआ सुंदरकांड पाठ और भंडारा

हिंदी हिन्दुस्ता...