अररिया, अप्रैल 21 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री मारवाड़ी ब्राह्मण महासभा एवं युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का समापन संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ भव्य रूप से किया गया। स्थानीय श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। पूरे वातावरण में भक्ति रस की धारा बहती रही, जब श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया और उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। यह भी पढ़ें- सवर्ण समाज ने श्रद्धा पूर्वक मनाई परशुराम जयंती इस अवसर पर भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना की...