बलरामपुर, फरवरी 16 -- ललिया संवाददाता। क्षेत्र के रतोही गांव स्थित समय माता मंदिर में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा में रविवार शाम श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अयोध्या धाम से पधारे संत रामानंदाचार्य महाराज कथा व्यास के रूप में प्रवचन दे रहे हैं। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन के साथ भगवान की भक्ति, माता-पिता व गुरु की सेवा तथा गो-सेवा मानव जीवन के आवश्यक कर्तव्य हैं। जब-जब धर्म की हानि होती है, तब भगवान अवतार लेकर धर्म की पुनः स्थापना करते हैं और उनकी कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य के पाप नष्ट होते हैं। संत ने मानव जीवन को दुर्लभ बताते हुए इसे भक्ति और सत्कर्म में लगाने की प्रेरणा दी। आध्यात्मिक विचारधारा से जुड़े प्रदीप तिवारी ने कहा कि श्रीराम कथा समाज में नैतिक मूल्यों व संस्कारों को सुदृढ़ करती है और सद्भाव का संदेश देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.