कन्नौज, जून 4 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के चकोर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पांच जून से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धलुओं से परिवार सहित कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की। कथा व्यास के रूप में भागवताचार्य प्रेम सागर पाण्डेय श्रीमद् भागवत महापुराण की अमृतमई कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 5 जून को दोपहर एक बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसके पश्चात उसी दिन कथा प्रारंभ होगी। कथा का नियमित आयोजन प्रतिदिन निर्धारित समय पर किया जाएगा। इसके बाद 11 जून को कथा विश्राम एवं पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न होगा, जबकि 12 जून को अपराह्न 3 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...