कौशाम्बी, मार्च 14 -- नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर के सामने रावण वध मैदान में श्री रुद्र चंडी महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 18 मार्च से किया जाएगा। कथा समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। जानकारी देते हुए आयोजक मंडल ने बताया कि 18 मार्च बुधवार को मंगल कलश यात्रा एवं वेदी रचना होगी। 19 मार्च दिन गुरुवार को मंडप पूजन एवं आचार्य विपिन कृष्ण द्वारा कथा प्रारंभ की जाएगी। 26 मार्च गुरुवार को कन्या पूजन एवं 27 मार्च को पूर्णाहुति एवं आचार्यों की विदाई होगी। 28 मार्च को कार्यक्रम स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.