गंगापार, अप्रैल 17 -- झंझरा चौबे नारीबारी में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन चित्रकूट-वृंदावन धाम से आए कथा व्यास राकेश कृष्ण ने श्रद्धालुओं को गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, राम कथा तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंगों का भावपूर्ण रसपान कराया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और संगीत के बीच वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा व्यास ने प्रवचन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस दौरान मोहनलाल चतुर्वेदी, यशोदा देवी, अशोक कुमार चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, विमलेश चतुर्वेदी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.