उन्नाव, जनवरी 13 -- उन्नाव। दशम गुरु श्रीगुरु गोविन्द सिंह महाराज का 359 वां प्रकाश उत्सव पर हाकिमटोला मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे में मंगलवार को तीसरे दिन भक्ति संगीत के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चे, बूढ़े और युवा सभी में गजब का उत्साह दिखाई दिया। भक्ति पूर्ण माहौल में सभी श्रद्धालुडूबे रहे। सुबह नौ बजे से ही अरदास शुरू हो गई थी। उसके बाद शबद कीर्तन सम्पन्न हुआ। मंगलवार को गुरुद्वारे में दिन भर अटूट लंगर चलता रहा। मंगलवार को कानपुर हजूरी रागियों से शबद कीर्तन पेश किया और कथावाचक ने गुरु के सुखमय वचनों को संगीतमय कथा के रूप में सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कमेटी श्रीगुरु सिंह सभा से आयोजित कार्यक्रम में सुबह सुखमनी साहिब का पाठ हुआ। उसके बाद महिला सत्संग सभा ने नितनेम का पाठ किया। कथावाचक ने कहा कि श्रीगुरु गोविन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.