संगीतमय कथा और विराट दीप महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजनों पर झूमे भक्त
कोडरमा, जून 21 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मेडिकल कॉलोनी पानी टंकी रोड स्थित परिसर में आयोजित दो दिवसीय संगीतमय कथा व विराट दीप महायज्ञ का समापन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा श्रवण किया व दीप महायज्ञ में आहुति दी। कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ झुमरी तिलैया के पूर्व मुख्य ट्रस्टी अर्जुन राणा, भगवती महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता सिंह, काली मंदिर महिला मंडल की पूनम सेठ समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। कथा वाचक नकुल देव शास्त्री ने संगीतमय कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देते हुए भावविभोर कर दिया।नकुल देव शास्त्री ने कहा कि मनुष्य का जीवन बड़े सौभाग्य से प्राप्त होता है। देवता भी मनुष्य जन्म पाने की कामना करते हैं। मनुष्य तन परमात्मा का सर्वोत्तम उपहार है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.