कन्नौज, फरवरी 3 -- सिकंदरपुर, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला अंबेडकरनगर में प्राइवेट नर्सिंग होम एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ.सरित दुबे के संयोजन में संगीतमयी सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रस्तुत भजनों पर श्रोता भावविभोर हो उठे। डॉ.सरित दुबे की पुत्री मन्नत के प्रथम जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बजरंगबली का विशेष सुंदरकांड पाठ किया गया, जिसे प्रसिद्ध सुंदरकांड वाचक अरुण पंडित ने बड़ी ही मधुरता से सुनाया। पाठ के दौरान कीर्तन और भजन भी प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा माहौल भक्ति और आनंद से भर गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद सभी के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.