संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का होगा आयोजन
सीतापुर, मई 18 -- सीतापुर। पुराना सीतापुर के कज़ियारा स्थित श्री शिव संकट मोचन मंदिर पर दो दिवसीय 19वां हनुमान महोत्सव का बड़े ही धूमधाम से शुभारम्भ हुआ। मंदिर सेवा परिवार के राजन जौहरी ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत संगीतमय रामचरितमानस पाठ विधि विधान से शुरू कराया गया। जिसमें मुख्य यजमान अनूप साधना श्रीवास्तव, नितिन सैनी शामिल हुए। नीतू दीक्षित एंड टीम ने मनमोहन कर्णप्रिय धुनों के साथ से प्रस्तुति दी। आज श्री हनुमान जी महाराज का अभिषेक एवं भव्य श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही शाम पांच बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित होगा, जिसके उपरांत संध्या आरती के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में इंडियन आइडल जूनियर के गायक शोभित कुमार, लखनऊ के धर्मेंद्र मधुर तथा लखीमपुर के प्रसिद्ध हास्य कलाकार जीत अलबेला गुणगान करेंगे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.