अयोध्या, मई 18 -- अमानीगंज। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गदुरही बाजार स्थित जय महापुरुष बाबा परिसर में जय महापुरुष बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में संगीतमयी श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजन-अर्चन के साथ कलश यात्रा निकाल कर किया गया। कलश यात्रा जय महापुरुष बाबा स्थान से ब्रह्मदेव हितलाल बाबा स्थान होते हुए कथा स्थल पहुंची। कथा वाचक माताफेर तिवारी निर्मोही भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म, मर्यादा और मानव जीवन में उनके महत्व पर विस्तार से प्रसंग सुनाएंगे।रविवार सुबह करीब 9 बजे कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। यह भी पढ़ें- गंडक नदी तट प...