कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। सदर कोतवाली के संगसियापुर गांव में बीती 25 मार्च को बौद्ध कथा वाचक के साथ मारपीट, आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने की घटना के साथ ही दूसरे पक्ष की ओर से भी दर्ज कराए गए मुकदमों के बाद दोनों पक्षों के बीच चल रहा है। मामले में तीन अप्रैल को माती में जन आंदोलन की बात सामने आते ही अफसर सक्रिय हो गए। बुधवार दोपहर बाद डीएम-एसपी समेत पूरा जिला प्रशासन गांव पहुंचा और दोनों पक्षों को बैठाकर संवाद कर तनाव कम करने का प्रयास किया। वहीं ग्रामीणों को किसी भी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने का भरोसा दिया। संगसियापुर में दलित और सवर्णों के बीच चल रही तनातनी के साथ तीन अप्रैल को बौद्ध कथा वाचकों की ओर से माती में जनआंदोलन करने और चार अप्रैल को करणी सेना की ओर से माती कूच का आह्वान करने से तनाव और टकराव के हालात पैदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.