कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली के संगसियापुर गांव में 25 मार्च को बौद्ध कथा वाचक व उसके साथियों के साथ सरगांव के पास हुई मारपीट के बाद आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में दोनो पक्षों का मुकदमा दर्ज होने के बाद अब फिर से तनाव के हालात बन रहे हैं। दलित कथा वाचक मिलन बौद्ध समेत कई दलित कथा वाचकों ने 3 अप्रैल को माती में जनआंदोलन का एलान किया है। वहीं दूसरी ओर से भी 3 अप्रैल को ही माती में शक्ति प्रदर्शन की अंदर खाने की तैयारी की चर्चाओं ने टकराव के हालात पैदा कर दिये हैं।संगसियापुर गांव में हुई बौद्ध कथा में देवी देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पड़ी किये जाने को लेकर गांव के लोगों ने 23 मार्च को अकबरपुर तहसील समाधान दिवस में पहुंच कर माहौल खराब करने व तनाव की स्थिति होने की शिकायत की थी। इसके बाद भी प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.