प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। संगम स्नान को आए एक श्रद्धालु की मंगलवार को डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों व श्रद्धालुओं के जत्थे में खलबली मची रही। हालांकि, पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को परिजन अपने साथ लेकर चले गए।बताया जाता है कि तमिलनाडु से श्रद्धालुओं का जत्था संगम स्नान को आया था। दोपहर में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक युवक डूबने लगा। जब तक उसके साथी व परिजनों ने आनन-फानन में उसे गहरे पानी से बाहर निकाला। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ लेकर चले गए। उधर, दारागंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि संगम में एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। हालांकि, जब तक पुलिस टीम पहुंचती, तब तक मृतक के परिजन बिना सूचना...