प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होली के बाद आम दिनचर्या भले ही शुरू हो गई है, लेकिन अभी सभी पर रंग पर्व की खुमारी छाई हुई है। शुक्रवार को संगम सभागार में जब डीएम मनीष कुमार वर्मा जन सुनवाई कर रहे थे तो कर्मचारियों ने होली मिलन का भी आयोजन कर दिया। जन सुनवाई के बाद सभी अफसर व कर्मचारी वहां एकत्र हुए। एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर रंग पर्व की शुभकामनाएं दीं।मौके पर एडीएम नजूल संजय पांडेय, एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा, एडीएम सिटी सत्यम मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह, नाजिर अजय शंकर श्रीवास्तव, महेंद्र पांडेय, मनीष साहू आदि तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...