संगम-बरेली एक्सप्रेस से होगा आरामदायक और सुरक्षित सफर
प्रयागराज, जून 22 -- संगम-बरेली एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे 12 जुलाई से प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस को एलएचबी रैक से लैस करेगा। पारंपरिक आईसीएफ कोच की जगह जर्मन तकनीक वाले एलएचबी कोच लगेंगे, जो सफर को झटके और शोर से मुक्त बनाएंगे। ये कोच दुर्घटना में एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते, जिससे सुरक्षा बढ़ेगी। इसका लाभ बरेली के साथ बस्ती रूट के यात्रियों को भी मिलेगा, क्योंकि इसी रैक से मनवार संगम एक्सप्रेस भी चलती है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अनुसार विभागीय तैयारी पूरी है। यह भी पढ़ें- यूपी में गोंडा रूट की ट्रेनें 7 से 11 जुलाई तक कैंसिल, देखें रूट और शेड्यूल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.