संगम पर बनेगी तीन पार्किंग, पटरी दुकानदार होंगे व्यवस्थित
प्रयागराज, जून 17 -- संगम क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को अब पार्किंग के नाम पर मेला प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। सेना की ओर से संगम क्षेत्र में तीन जगह पार्किंग बनाई जाएगी। जिसके आसपास सारे प्रबंध में मेला प्राधिकरण सहयोग देगा। यह बातें बुधवार को मेला प्राधिकरण कार्यालय सभागार में मेला प्राधिकरण व सेना के बीच हुई समन्वय बैठक में हुईं। इसके साथ ही संगम तट पर पटरी दुकानदारों के लिए विस्तृत योजना बनाने पर बात हुई। जिससे वो लंबे समय तक वहां रहकर रोजगार कर सकें। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने की। तय हुआ कि संगम अपर, बड़े हनुमान मंदिर के समीप व अक्षयवट मार्ग पर पार्किंग बनाई जाए। प्रस्तावित पार्किंग स्थलों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, समुचित प्रकाश व्यवस्था, दिशासूचक साइनेज, नौकाओं के निर्धारित किराए से संबंधित रेट बोर्ड, खानपान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.