संगम नगरी से मेला मैनेजमेंट सीखकर लौटी नासिक पुलिस
प्रयागराज, अगस्त 19 -- नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ को सुरक्षित और सफल बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय दौरे पर पहुंची नासिक पुलिस बुधवार को लौट गई। महाराष्ट्र पुलिस ने प्रयागराज के महाकुंभ और माघ मेले से भीड़ प्रबंधन का अनुभव हासिल किया। नासिक के पुलिस आयुक्त संदीप कार्निक के नेतृत्व में टीम ने प्रयागराज कमिश्नरेट के आलाधिकारियों से मिलने के साथ ही संगम क्षेत्र का भी भ्रमण किया। मेले के दौरान पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियों को समझा। अधिकारियों ने टीम को मेला क्षेत्र में भीड़ का दबाव कम करने, श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए वन-वे और डायवर्जन व्यवस्था, प्रमुख स्नान पर्वों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और संवेदनशील स्थानों की निगरानी के बारे में जानकारी ली गई। विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, जल सुरक्षा, यातायात नियंत्रण,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.