संगम नगरी में गंगा-यमुना उफनाईं, 12 घंटे में 93 सेमी बढ़ा जलस्तर; सामान समेटने लगे लोग
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- संगम नगरी यानी प्रयागराज में गंगा-यमुना का तेजी से बढ़ता जलस्तर एक बार फिर कछारी क्षेत्र में रहने वालों को डराने लगा है। शाम चार बजे के बाद यमुना के बाद गंगा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने के चलते इसके किनारे रहने वाले लोग डरने लगे हैं। वहीं, पलायन के लिए लोग अभी से अपना सामान समेटने लगे हैं। फाफामऊ में महज चार घंटे में गंगा का जलस्तर 8.5 सेंटीमीटर प्रति घंटा की गति से बढ़ा। संगम क्षेत्र में पानी बढ़ने से हनुमान मंदिर के सामने सड़क फिर डूब गई है। सुबह आठ से रात आठ बजे के बीच 12 घंटे में फाफामऊ में गंगा 46 सेमी, नैनी में यमुना 93 सेमी और छतनाग में गंगा 87 सेमी बढ़ी। पिछले 36 घंटे में फाफामऊ में 48 सेमी, नैनी में यमुना 1.53 मीटर और छतनाग में गंगा 1.42 मीटर बढ़ चुकी है। केन, बेतवा और टोंस जैसी सहायक नदियों में भी पानी बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.