प्रयागराज, जुलाई 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। आषाढ़ मास के सोमवार पर गंगा विचार मंच ने त्रिवेणी संगम तट पर स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की प्रांत संयोजक व पूर्व उपमहापौर अनामिका चौधरी ने किया।उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, पूजा सामग्री नदी में न डालने और कपड़े या कागज की थैलियों के इस्तेमाल की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...