नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी में दो सगही बहनों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। कानपुर की दो सगी बहनों को संगम घुमाने के बहाने गैंगरेप किया गया। आरोप है कि दोनों बहनों ने जब पुलिस से शिकायत की गई तो वहां से कोई मदद नहीं मिली। आखिरकार कोर्ट के आदेश पर करीब दस महीने बाद जार्जटाउन थाने में गुरुवार को पारुल यादव, जोगेंद्र यादव और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िताओं का आरोप है कि संगम दर्शन कराने के बहाने उन्हें प्रयागराज लाया गया। यहां एक कमरे में सूप बताकर कुछ पिलाया गया। इसके बाद तीन लोगों ने बारी-बारी से उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और वीडियो बनाकर इसे वायरल करने की धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- 8 साल की बहन से 13 साल के भाई ने रेप किया, टॉफी का लालच देकर साथ ल...