मोतिहारी, सितम्बर 25 -- पताही। देवापुर संगम घाट से गुरुवार को भाद्र माह की त्रयोदशी तिथि के अवसर पर करीब 20 हजार कांवरियों ने जल उठाव किया। कांवरियों ने लालबकेया और बागमती नदी के संगम स्थल पर स्नान व पूजा-अर्चना के बाद पवित्र जल उठाया। इसके बाद अरेराज स्थित सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर सहित विभिन्न गांवों के शिवालयों में बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए रवाना हुए। गुरुवार की अहले सुबह से ही संगम घाट पर कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में कांवरिया मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर तथा पैदल संगम घाट पहुंचे। जल उठाव के बाद कांवरिया बोल बम के जयकारे लगाते, भजन-कीर्तन करते और झूमते-गाते अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इससे पूरा संगम घाट शिवमय हो उठा。 यह भी पढ़ें- Motihari News: अनंत चतुर्दशी:एक लाख से भी अधिक कांवरियों ने किय...