संगम खदान को लेकर बलकुदरा में ग्रामीणों की बैठक
रामगढ़, मई 17 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बलकुदरा के विस्थापित प्रभावित ग्रामीणों की बैठक रविवार को बलकुदरा पंचायत भवन मेंहुई। इसमें आउटसोर्सिंग से संचालित भुरकुंडा कोलियरी के संगम खदान पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि लोकल सेल के सवाल पर हम ग्रामीण वर्षों से संघर्षरत रहे है, लेकिन सीसीएल प्रबंधन ने हमेशा छल कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया है। इसलिए अब वे किसी के बहकावे में नहीं आने वाले। बैठक में ग्रामीणों ने 22 मई को संगम खदान में चल रहे काम को ठप कराने का एलान किया। कहा कि यदि प्रबंधन ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे अनिश्चितकाल के लिए संगम खदान को बंद करा देंगे। यह भी पढ़ें- सौंदा बस्ती में आदिवासी-हरिजन समाज की बैठक बैठक में मुखिया विजय मुंडा, पंसस राजू मुंडा, विजय साहू, कमलेश सिंह, योगेंद्र यादव, अमर यादव, रामजतन यादव, दिनेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.