संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं को बांटा भोजन-पानी
प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज। वंदन फाउंडेशन की ओर से रविवार को शनि जयंती के उपलक्ष्य में संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं को भोजन और शीतल जल का वितरण किया गया। संस्था के आचार्य रामजस द्विवेदी ने कहा कि दान तप से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और पूरे ज्येष्ठ माह ये पुण्य कार्य करते रहना चाहिए यथा सामर्थ्य। इस दौरान संस्था की संस्थापक रीति विमल पांडेय, कौशलेंद्र पांडेय, बीपी सिंह, मिथिलेश पांडेय, मयंक शुक्ला, सत्यम शुक्ला, आशुतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.