संगम क्षेत्र में अस्थायी दुकानों को तोड़ा
प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। संगम क्षेत्र की अस्थायी दुकानों को फिर तोड़ा गया। सेना और छावनी परिषद की संयुक्त टीम सोमवार दोपहर किला के पास पहुंची और अस्थायी दुकानदारों को तत्काल सामान हटाने का अल्टीमेटम दिया। कुछ दुकानदार कार्रवाई शुरू होने के पहले सामान लेकर हट गए। दो दुकानदार सामान नहीं हटा पाए, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई में चार दर्जन से अधिक अस्थायी दुकानों के ऊपर लगे प्लास्टिक व फट्ठी को तोड़ा दिया। बताया जा रहा है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन या चार मई को किला का भ्रमण कर सकते हैं। रक्षामंत्री की यात्रा को ध्यान में रखकर संगम क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.