प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अब तक जीआरपी की स्थायी पुलिस चौकी नहीं बन पाई है। जवानों की कमी के कारण यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- त्यौहारी सीजन में आगरा कैंट पर भीड़ नियंत्रण को रेलवे बना रहा योजनासूबेदारगंज रेलवे स्टेशन की स्थिति सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां से जम्मूतवी से लेकर नई दिल्ली तक की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन होता है। इतना ही नहीं, महाकुम्भ और माघ मेला जैसे आयोजन होने पर जब प्रयागराज जंक्शन पर डायवर्जन लागू किया जाता है, तब प्रयागराज एक्सप्रेस और ह...