संगम और मनवर संगम एक्सप्रेस से अब आरामदायक सफर
प्रयागराज, जुलाई 12 -- उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 14307/14308 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस और 14231/14232 मनवर संगम एक्सप्रेस के रैक में बदलाव किया है। रविवार से बरेली से एलएचबी कोच के साथ प्रयागराज संगम एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। वहीं, प्रयागराज संगम स्टेशन से यह ट्रेन 14 जुलाई से एलएचबी रैक के साथ चलेगी। इसके अलावा 14231/14232 प्रयागराज मनवर संगम एक्सप्रेस 13 जुलाई से एलएचबी कोच के साथ संचालित होगी। एलएचबी कोच पारंपरिक आईसीएफ कोच की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और उच्च गति के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। इनमें झटके कम लगते हैं तथा दुर्घटना की स्थिति में कोचों के एक-दूसरे पर चढ़ने की संभावना भी कम रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.