प्रयागराज, अप्रैल 14 -- संगम और किला घाट की आरती को भव्य बनाने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी कर दिया है। इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले सभी स्टेक होल्डर्स से सुझाव मांगा गया है। हालांकि तीर्थ पुरोहितों ने इसका विरोध भी किया। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने प्रयागराज आगमन के बाद से ही लगातार आरती को भव्य बनाने का विचार रखा था। अब मेला प्राधिकरण ने आमजन से सुझाव मांगे हैं कि आरती को लेकर वाराणसी, अयोध्या आदि प्रमुख धार्मिक जिलों में क्या हो रहा है और इस पर क्या किया जा सकता है। जैसे किसी तीर्थ यात्री के आने पर मोटर बोट, दर्शन स्नान आदि की व्यवस्था क्या की जा सकती है। यह भी पढ़ें- 32 लाख रुपये खर्च कर दिए, समस्या जस की तस जैसे ही इसकी सूचना मिली तो प्रयागवाल सभा ने यह मान लिया कि आरती के लिए टेंडर जारी कर ...