संगमनगरी में शुरू हुई मठ-मंदिरों की गणना
प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज। जय त्रिवेणी जय प्रयाग सेवा समिति ने सनातन धर्म के विस्तार व प्रचार-प्रसार के लिए एक अनूठी पहल की है। समिति की ओर से प्रयागराज के मठ-मंदिरों की संख्या की गिनती करके उनको रजिस्टर्ड करना और उनके रखरखाव के लिए वहां के पुजारियों व व्यवस्थापकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में समिति के अध्यक्ष पं. प्रदीप पांडेय की अगुवाई में दारागंज स्थित प्राचीन गणेशजी मंदिर और भगवान वेणीमाधव मंदिर से गणना कार्य प्रारंभ किया है। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष आशुतोष पालीवाल, अजय कुमार मिश्र, पवित्र तिवारी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मठ-मंदिरों की गणना करने का चलेगा अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.