प्रयागराज, सितम्बर 26 -- प्रयागराज। छात्रों और युवाओं से संवाद के लिए संगमनगरी में सियासी नेताओं की सक्रियता के बीच अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान युवाओं के बीच पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार शाम चार बजे परेड मैदान में 'यूथ बोले तो.' कार्यक्रम में वह युवाओं से संवाद करेंगे। इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रयागराज में युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख चुके हैं। वहीं अगस्त में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केपी कॉलेज मैदान में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के जरिए छात्रों से संवाद किया था। चिराग के कार्यक्रम के लिए बारिश के बीच परेड मैदान में वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में युवाओं के सवाल और उनके मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाने की तैयार...