प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज। ध्रुव शंकर तिवारी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से पूर्व में आयोजित होते रहे कार्यक्रम विमर्श का दायरा बढ़ा दिया गया है। जहां पहले महीने में 'विमर्श' के अंतर्गत किसी एक नामचीन हस्ती को केंद्र में आमंत्रित किया जाता था और युवाओं को भविष्य में बड़ा मंच दिए जाने का प्रयास होता था। वहीं अब केंद्र ने 'साहित्य विमर्श' नाम से हर महीने साप्ताहिक कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया है।केंद्र के विमर्श कार्यक्रम की कड़ी में पिछले वर्ष छह सितंबर को फिल्म अभिनेता अनिल रस्तोगी को आमंत्रित किया गया था। हालांकि हर महीने होने वाला यह कार्यक्रम दोबारा नहीं हुआ। इसकी बड़ी वजह रही कि सितंबर के बाद महाकुम्भ की तैयारी। अब इस कार्यक्रम का दायरा बढ़ा दिया गया है। जो हर महीने के चारों रविवार को कराया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.