प्रयागराज, अप्रैल 8 -- द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की ओर से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अंश का दर्शन-पूजन बुधवार को प्रयागराज में भी श्रद्धालुओं को हुआ। बेंगलुरू से आए स्वामी भव्य तेज की अगुवाई में ज्योतिर्लिंग का दर्शन कटरा स्थित रामवाटिका में कराया गया। आस्था और उल्लास के बीच जैसे ही विशेष सपर्या पूजन का समापन हुआ, वैसे ही आरती की लौ को अपने माथे से स्पर्श कराने की होड़ लग गई। परिसर ऊं नम: शिवाय और हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजित हो उठा। फाउंडेशन के सदस्य परिसर में सुबह आठ बजे बरेली से चलकर पवित्र अंश के साथ पहुंचे। आधे घंटे तक स्वामी भव्य तेज ने शिष्यों के साथ ज्योतिर्लिंग का विशेष सपर्या पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजा व पंचद्रव्य से अभिषेक किया गया और शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ हुआ। उसके बाद आरती उतारी गई। फाउंडेशन के...