संगमतट जलमग्न, बड़े हनुमान मंदिर की दहलीज तक पहुंचीं गंगा
प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर ने संगम क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। कुछ दिन पहले तक जहां संगम की रेत पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई देती थी, वहां अब गंगा की लहरें हिलोरें मार रही हैं। संगम के कछार में कब्जा जमाने के बाद गंगा बुधवार सुबह बड़े हनुमान मंदिर की दहलीज तक पहुंच गईं। जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो गुरुवार को गंगा बड़े हनुमान मंदिर में दस्तक दे सकती हैं। यह भी पढ़ें- बक्शी बांध स्लूज गेट बंद, फ्लोटिंग रेस्तरां पर लटका तालाश्रद्धालुओं की भीड़ गंगा के बड़े हनुमान मंदिर की दहलीज तक पहुंचने की सूचना पर दोपहर से ही बंधवा पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। संगम क्षेत्र में पानी बढ़ने के बावजूद लोग बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते रहे। लोग गंगा को मंदिर में प्रवेश का अद्भुत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.