धनबाद, सितम्बर 14 -- धनबाद। संगत-पंगत धनबाद, झारखंड एवं अखिल भारतीय कायस्थ महापरिवार की संयुक्त बैठक रविवार को वसुंधरा रेसिडेंसी होटल हीरापुर में अमितेश सहाय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कायस्थ समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगत-पंगत के संस्थापक आरके सिन्हा का जन्मदिन 22 सितंबर को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही आगामी नवंबर माह में कायस्थ समाज की एकता एवं सामाजिक समरसता पर रांची चलो कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर विपिन कुमार सिन्हा, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, असित कुमार सहाय, नीरज कुमार, विजय बिहारी, प्रमोद प्रसाद लाला, उपेंद्र कुमार वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, रूपक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार सिन्हा, विजय सहाय, राजू कुमार श्रीवास्तव, र...