सहारनपुर, सितम्बर 14 -- देवबंद। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में संगत द्वारा बीते 40 दिनों में किए मूल मंत्र के आठ लाख 66 हजार पाठ की सामूहिक अरदास की गई। गुरुद्वारा साहिब में आयोजित हुए कार्यक्रम में कमेटी सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि पंचम पातशाह श्री गुरु अरजन देव जी ने सन् 1604 को हरमंदिर साहिब अमृतसर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कराया था। बाद में दसवें पातशाह गुरु गोबिंद सिंह ने और बाणी गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज कर गुरु ग्रंथ साहिब को ही गुरु मानने का आदेश दिया था। यह भी पढ़ें- Bareily News: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सजा गुरमत समागम भाई धर्म सिंह व दशमेश कीर्तनी जत्थे ने गुरबाणी गायन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान सचि...