रामपुर, जनवरी 2 -- नववर्ष के अवसर पर अकाल कृपा फाउंडेशन ने गुरुघर की सेवा में एक सराहनीय योगदान देते हुए रामपुर की संगत को पालकी साहिब भेंट की, जिससे गुरु ग्रंथ साहिब जी को पूरे सम्मान एवं मर्यादा के साथ घर से गुरुद्वारा साहिब ले जाया जा सके और वापसी भी उसी श्रद्धा भाव से हो। इसके साथ ही गुरुद्वारा साहिब की लंगर सेवा को अधिक सशक्त और सुव्यवस्थित बनाने हेतु रोटी बनाने की मशीन, परशादे तैयार करने की मशीन तथा आटा गूंथने की मशीन भी संस्था द्वारा समर्पित की गई। बाबा अनूप सिंह जी नवाबगंज वाले इस अवसर पर मौजूद रहे। साथ निर्मल सिंह, दर्शन सिंह खुराना, गुरजीत सिंह, दरबारा सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इस पुण्य अवसर पर संगत में विशेष उमंग दिखाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...