गोंडा, दिसम्बर 10 -- नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे के एक मैरिज हाल में बुधवार को आयोजित निषाद पार्टी की कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अब समाज को ठगने वालों की राजनीति नहीं चलेगी। कहा कि अधिकार संगठित होने से ही मिलेगा। जिले के सीमा से पार्टी कार्यकर्ता दोपहिया और चौपहिया वाहनों के साथ जूलूस के शक्ल में कार्यक्रम स्थल तक लाए। प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिसने कांशीराम को समझा, वह सशक्त हुआ. पर जो आज भी जो लोग पौव्वा और पायल में वोट बेच रहा है, वह अपनी पीढ़ी को गिरवी रख रहा है। ऐसे लोगों को राजनीति से बाहर करना ही समाज की असली मुहिम है। उन्होंने कहा कि 70 साल तक सरकार बनाकर पछताने वाले लोग अब भी सबक नहीं ले रहे। नासमझ को ना हटाना भी अज्ञानता है। समाज जब तक संगठित नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.