बुलंदशहर, फरवरी 1 -- दो दिवसीय अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का रविवारको समापन हो गया। वैश्य महासम्मेलन में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद गिरीश सांघी ने समाज को जाति के बजाय वर्ण व्यवस्था के आधार पर विभाजित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक समरसता मजबूत होगी और देश एकजुट रहेगा। सांघी ने नगर के डीएम रोड स्थित ग्रीन इंडिया गार्डन में आयोजित बैठक में यह बात कही। उन्होंने जोर दिया कि वैश्य समाज के योगदान को देखते हुए उसे राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं से संगठित होकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सुभाष चंद्रा ने वैश्य समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस समाज ने हमेशा दे...